हनुमान मंदिर पर दीपों से जगमगाया घघसरा, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुआ दीपोत्सव

घघसरा/गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान और 25 वर्ष जनसेवा के सम्मान के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ और आरती भी की गई। इस दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 25 वर्षों में जनसेवा को अपना संकल्प बनाकर देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और गरीबों में फल वितरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अमित नायक, राजेश तिवारी, विजय प्रताप सिंह, दिलीप सैनी, गोविंद मिश्रा, राणा राज, अजय यादव, राकेश, विनोद कुमार, जोखन सिंह, रामजनक मौर्य, राकेश बर्मा, आनंद सहित सभासदगण, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।