शिक्षक दिवस पर पी एन सेंट्रल एकेडमी में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

घघसरा गोरखपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर पी एन सेंट्रल एकेडमी, डोहरिया कला में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि गुरु के प्रति सच्ची गुरु-दक्षिणा कोई उपहार नहीं, बल्कि गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में उतारना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफल और अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया।विद्यालय प्रबंधक कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि “शिक्षक के लिए सबसे बड़ी गुरु-दक्षिणा यही है कि उसके विद्यार्थी अच्छी शिक्षा और संस्कार प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करें। विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण करना गुरुजनों के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय पहल है।”कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा आसपास के लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पौधरोपण एवं स्वच्छता संकल्प के साथ शिक्षक दिवस का कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।