टीबी मुक्त भारत के लिए निकाली गई रैली

चौरी चौरा गोरखपुर। गुरुवार को कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, बालेन्द्रपुरी डुमरी खास,सोनबरसा बाजार, गोरखपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना, और 44 बटालियन 37 एस डी तथा 15गर्ल्स बटालियन 17 एस डब्लू एनसीसी और रैंजर रॉवर्स के संयुक्त तत्वाधान में टी0बी0 (क्षय रोग ) टीबी मुक्त भारत अभियान एवं महिला सुरक्षा पद यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गयी । कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय बालेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी के सुपुत्र ई राधेश्याम त्रिपाठी, श्रीमती अमिता त्रिपाठी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यवान कुमार यादव , डॉ राम प्रभाकर धर द्विवेदी, डॉ बलजीत, डीएलएड विभाग प्राचार्य डॉ साधना त्रिपाठी, डॉ संतोष कुमार , डॉ राघवेन्द्र कुमार चौहान , डॉ शैलेश पाण्डेय ,डॉ शैलेश मल्ल डा ऋषिकेश विश्वकर्मा, डॉ राकेश मल्ल, डॉ मंजुला त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी, इंस्ट्रक्टर श्री अखिलेन्द्र सिंह,डॉ ममता श्रीवास्तव ,अविनाश त्रिपाठी,संजय पटेल, वैभव त्रिपाठी, हरेराम पाल ,नीरज पांडेय, मनीष वर्मा, रामनिवास, रामनेवास आदि लोग उपस्थित रहे।