Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बड़हलगंज में व्यक्ति से मारपीट व जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

बड़हलगंज में व्यक्ति से मारपीट व जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

बड़हलगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के चौंतीसा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम चौतीसा निवासी राज गौड़ पुत्र हृदय गौड़ ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह शांति सशक्तिकरण महाविद्यालय के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह भयभीत है।राज गौड़ ने थाना बड़हलगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares