Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भुसवल बुजुर्ग में पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधों का रोपण भुसवल

भुसवल बुजुर्ग में पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधों का रोपण भुसवल

भुसवल बुजुर्ग में पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधों का रोपण भुसवल बुजुर्ग/गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ग्राम पंचायत भुसवल बुजुर्ग में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपल, पाकड़ और बरगद के वृक्ष लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय भुसवल के प्रांगण, अंत्येष्टि स्थल तथा आरआरसी केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अरुण पाण्डेय, सचिव अजीत सिंह, संजय यादव, पंकज यादव, रंजीत जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

0 likes
0 comments0 shares