Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर में दिखा लामबन्द अधिवक्ताओं का आक्रोश,कोर्ट में रिमांड कराने में विफल

सुल्तानपुर में दिखा लामबन्द अधिवक्ताओं का आक्रोश,कोर्ट में रिमांड कराने में विफल रही जिले की पुलिस -पुलिस लाइन में हुआ अधिवक्ता से विवाद के आरोपियों का रिमांड। -अधिवक्ताओं के आक्रोश व लामबंदी के चलते सीजेएम कोर्ट में पेश नहीं हो सके आरोपी,पुलिस के छूटे पसीने।घटना रविवार की रात का है।अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह अपने मित्रों के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित लक्ष्मी होटल में भोजन करने गए थे किसी बात को लेकर मामूली विवाद पर होटल मालिक ने दर्जनों लोगों को बुलाकर हत्या करने की नीयत से ईंट पत्थर व बेलचा,चिमटा आदि लोहे की राड से दौड़ा दौड़ा कर पीटे थे।जिसकी वीडियो वायरल थी।जिसे देख हर कोई होटल की दबंगई की निंदा कर रहा था।इसकी जानकारी मिलते ही दो दिन से जिले के हजारों अधिवक्ता आंदोलित थे।आज मंगलवार को भी अधिवक्ता सिविल कोर्ट में लाम बंद थे।आक्रोश व लामबंदी देख जिले के पुलिस के अफसर कई राउंड प्रभारी जिला जज से अनुनय विनय कर दूसरी जगह अदालत में पेश करने की करते रहे जब बात नहीं बनी तो सीजेएम नवनीत सिंह खुद पुलिस लाइन पहुंच कर रिमांड लेते हुए जेल भेज दिया।जिससे पुलिस कानूनी दांव पेंच से बच गई अन्यथा 24घंटे बीत जाती तो पुलिस का भी फंसना तय था।फिलहाल अधिवक्ताओं के लामबंदी काम आई।जिसका नतीजा यह रहा कि सैकड़ों प्रयास के बाद भी पुलिस सिविल कोर्ट परिसर तक आरोपियों को नहीं ला पाई।भले ही पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा हो।

0 likes
0 comments0 shares