Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर। ज्ञानीपुर में आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं और महिलाओं ने

सुल्तानपुर। ज्ञानीपुर में आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं और महिलाओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में सचिन चौरसिया ने पहला,विपिन पाल ने दूसरा और सचिन पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में अन्नू ने प्रथम,शाहीन बानो ने द्वितीय और गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के दौरान सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद सुफियान की ओर से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। साथ ही प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।समारोह में डॉ.आशीष तिवारी,मोहम्मद सुफियान,गयासुद्दीन उर्फ कैप्टन,सिराज अहमद, इसरार अहमद और हादी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अफजल अंसारी एनआईएस कोच,मुंबई समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की लोगों ने सराहना की।

0 likes
0 comments1 shares