यूपी कैबिनेट बैठक: 23 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, इथेनॉल प्लांट, नई यूनिवर्सिटी

यूपी कैबिनेट बैठक: 23 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, इथेनॉल प्लांट, नई यूनिवर्सिटी और किराएदारी नियमों में ढील शामिल *लखनऊ।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। *छाता (मथुरा) में 200 करोड़ का इथेनॉल प्लांट* - 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सटेंशन प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी। - यह प्लांट गन्ने के साथ-साथ मक्का और धान से भी इथेनॉल तैयार करेगा तथा साल में करीब 11 महीने संचालित होगा। - करीब 96 एकड़ जमीन पर बनने वाला यह कॉम्प्लेक्स राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और नोएडा एयरपोर्ट से मात्र 40 मिनट की दूरी पर है। यहां गोदाम और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। - 19 साल पहले बंद हुई शुगर फैक्ट्री के स्थान पर इस प्रोजेक्ट के आने से क्षेत्र में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे। गन्ने की उपलब्धता बढ़ने पर भविष्य में शुगर फैक्ट्री और ऊर्जा प्लांट लगाने की भी योजना है। *अलीगढ़ में साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी* - संस्था ओम साईं को यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गया है। - आवश्यक मानकों को पूरा करने के बाद इसे मंजूरी दी गई है और अगले 3 वर्षों में इसके शुरू होने की संभावना है। *अन्य मुख्य निर्णय* - मकान किराये पर देने और लेने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश। - परिवहन विभाग से जुड़े नियमों में सुधार और टेस्टिंग सेंटरों के लिए नई व्यवस्था।