Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बाढ़ पीड़ितों को राहत किट के साथ दोनों समय भोजन का वितरण

बाढ़ पीड़ितों को राहत किट के साथ दोनों समय भोजन का वितरण

बाढ़ पीड़ितों को राहत किट के साथ दोनों समय भोजन का वितरण बड़हलगंज, डेरवा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी है। डेरवा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित 200 से अधिक परिवारों को अब तक करीब 1600 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह और शाम पका हुआ भोजन फूड पैकेट के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने बताया कि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। प्रभावित गांवों में विभिन्न लेखपालों तथा न्यू जेन फाउंडेशन के डायरेक्टर मानस त्रिपाठी की मौजूदगी में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राहत किट में आटा, चावल, अरहर दाल, भुना चना, लाई, आलू, प्याज, नमक, रिफाइंड तेल, चीनी, बिस्कुट, हल्दी, मिर्च और सब्जी मसाला सहित आवश्यक खाद्य सामग्री दी जा रही है। वहीं दैनिक उपयोग के लिए प्लास्टिक, मग, तौलिया, सूती कपड़ा, माचिस और मोमबत्ती भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वच्छता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड, कपड़े धोने का साबुन और डिस्पोजल सामग्री भी राहत किट में शामिल है। राहत सामग्री एवं भोजन वितरण के दौरान अष्टभुजा सिंह, आनंद त्रिपाठी, हृदय नारायण सिंह, लेखपाल अरविंद, लेखपाल अर्जुन, लेखपाल अनुराग तिवारी, पप्पू निषाद, विराज तिवारी, शिवांश तिवारी और सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares