Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१५ दिन पहले

युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज शादी का

युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज शादी का

युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देने की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। मदरिया । गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौर बेदौली में एक युवक पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गौर बेदौली निवासिनी सुनीता पत्नी दीनदयाल ने थाना गोला में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि फूलपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर निवासी सुमित पुत्र स्व. मंगरू उनकी लगभग 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री संजना को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर में बताया गया कि दिनांक 6 फरवरी की रात्रि लगभग ढाई बजे आरोपी उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी सुमित पुत्र स्व. मंगरू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) व 87 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

601 likes
0 comments1 shares