Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ में 5 ACP के तबादले: अभिषेक पांडेय कैसरबाग और लक्ष्मण वर्मा

लखनऊ में 5 ACP के तबादले: अभिषेक पांडेय कैसरबाग और लक्ष्मण वर्मा

लखनऊ में 5 ACP के तबादले: अभिषेक पांडेय कैसरबाग और लक्ष्मण वर्मा बने कृष्णानगर के नए ACP *लखनऊ, 4अक्टूबर।* लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस प्रशासन ने 5 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों के तहत कृष्णानगर में तैनात रहे ACP अभिषेक कुमार पाण्डेय का ट्रांसफर कर दिया गया है। महज 4 महीने में ही उन्हें कृष्णानगर से हटाकर अब ACP कैसरबाग बनाया गया है। वहीं कैसरबाग के ACP रहे नवरत्न गौतम को अब ACP यातायात (ट्रैफिक) के पद पर भेजा गया है। ACP यातायात के पद पर तैनात महेश त्यागी को ACP कानून एवं व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) का नया प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा ACP यूपी 112 रहे अनूप कुमार को अब ACP यातायात बनाया गया है, साथ ही उन्हें यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। खाली हुई कृष्णानगर की जिम्मेदारी अब तक ACP रहे लक्ष्मण वर्मा को सौंपी गई है, उन्हें ACP कृष्णानगर का नया प्रभार दिया गया है।

0 likes
0 comments2 shares