पानी भरने गई महिला से मारपीट, सात लोगों पर केस दर्ज। मदरिया

पानी भरने गई महिला से मारपीट, सात लोगों पर केस दर्ज। मदरिया / गोला --------------- गोला थाना क्षेत्र के ग्राम अवरूस में नल पर पानी भरने गई एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमशिला पत्नी बुजभान चौहान निवासी ग्राम अवरूस ने पुलिस को तहरीर देकर सूचित किया कि वह नल पर पानी भरने गई थीं। उसी दौरान उनके देवर अक्षय लाल पुत्र स्व रामआसरे उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर अक्षय लाल, उनकी पत्नी पूजा, बिरगु पुत्र राजबली, बेलभवती पत्नी बिरगुनाथ, मनोज, सत्य और नीरज पुत्रगण बिरगुनाथ ने मिलकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।