Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

जिला टॉपर दिव्या यादव से मिले प्रशांत त्रिपाठी, आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग का किया वादा

जिला टॉपर दिव्या यादव से मिले प्रशांत त्रिपाठी, आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग का किया वादा

घघसरा। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत टडवा कला की रहने वाली मेधावी छात्रा दिव्या यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कार एकेडमी रिठुवाखोर की छात्रा दिव्या की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। समाजसेवी एवं अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट प्रशांत त्रिपाठी उनके आवास पहुंचकर दिव्या यादव को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और सहयोग की है। प्रशांत त्रिपाठी ने दिव्या यादव की आगे की पढ़ाई में हर संभव आर्थिक व शैक्षिक सहयोग करने का वादा किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुनीर यादव, हनुमान जी यादव, नीरज यादव, हरिप्रसाद यादव, अमित यादव, दुर्गेश यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिव्या की सफलता पर गर्व जताया।

0 likes
0 comments0 shares