Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुईं सुगम सिंह शेखावत,

*उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुईं सुगम सिंह शेखावत,

*उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुईं सुगम सिंह शेखावत, प्रेस वार्ता में साझा की उपलब्धि* गोरखपुर। लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रख्यात लोक कलाकार सुगम सिंह शेखावत को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी सफलता को गुरुजनों, परिवार और कला प्रेमियों को समर्पित किया। सुगम सिंह शेखावत ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि लोक कला और सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संरक्षण और प्रेरणा से लोक संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से लोक कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा बनटांगिया और मुसहर समुदाय सहित समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने का कार्य कर रही हैं। उनकी प्रस्तुतियां राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही गई हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को लोक कला से जोड़ने के लिए उनके प्रयास और तेज किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि 15 जुलाई 2026 को संस्कृति मंत्रालय एवं संगीत नाटक अकादमी के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य उत्सव (National Theatre Festival 2026) के गोरखपुर आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। यह कार्यक्रम राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में शाम 6 बजे आयोजित होगा, जिसमें बनटांगिया समुदाय के कलाकार अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शहरवासियों एवं मीडिया बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर लोक कला और कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares