Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

गोरखपुर में दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, सड़क पर 10 मिनट तक

गोरखपुर में दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, सड़क पर 10 मिनट तक

*गोरखपुर में दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, सड़क पर 10 मिनट तक मचा तांडव गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस दौरान करीब 10 मिनट तक सड़क पर हंगामे का माहौल बना रहा। दबंग युवकों ने एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाए और बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे दुल्हन मैरेज हाउस के पास स्थित एक चाय की दुकान पर रूद्रपुर और अंधियारीबाग के युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष के 10 से अधिक युवक दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर हमला कर दिया। हमले के दौरान दुकान पर मौजूद दूसरे गुट के युवक अपनी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए। इस बीच हमलावरों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट-पत्थर बरसाए। वहीं छत पर मौजूद युवक भी नीचे खड़े हमलावरों पर चिल्लाते रहे। हमलावर युवक हाथों में बेल्ट लहराते हुए गालियां देते और धमकियां देते नजर आए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खुलेआम उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी के साथ दो चौकी इंचार्ज आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक अंधियारीबाग और तरंग क्रॉसिंग के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह घटना हुई। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares