Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२१ दिन पहले

मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) "फॉर्म-7" बूथों पर क्यों पहुंच रहा फॉर्म -7

मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) "फॉर्म-7" बूथों पर क्यों पहुंच रहा फॉर्म -7 सूत्रों के अनुसार पता चला है कि विधानसभा के हर बूथ पर फॉर्म -7 पहुंचाया जा रहा है आखिर क्या है फॉर्म -7? "क्या होता है फॉर्म-7 कब और क्यों इसे भरते है? फॉर्म-7 किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसका नाम सूची से हटवाने या किसी नाम पर वैध आपत्ति दर्ज करवाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कब औऱ क्यों भरते हैं-यदि मतदाता सूची में किसी का नाम गलत तरीके से शामिल हो गया हो-जैसे मृत व्यक्ति का नाम अभी नही मतदाता सूची में हो या कोई व्यक्ति उस क्षेत्र से स्थाई रूप से जा चुका हो या डुप्लीकेट इंट्री है। अपना नाम हटवाने के लिए- यदि कोई व्यक्ति स्वयं अपना नाम मतदाता सूची से हटवाना चाहता है (जैसे स्थान परिवर्तन या अन्य कारण से) वहीँ जानकारों का कहना है कि फॉर्म-7 के माध्यम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारों ने अपील की है कि बिना शिकायत के ही बूथों पर फॉर्म उपलब्ध करवाए जा रहे है।

1300 likes
0 comments0 shares