Bansgaon Sandesh
Login
K
Hamirpurलगभग २२ घंटे पहले

इंगोहटा में कृषक-श्रमिक चौपाल का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

इंगोहटा में कृषक-श्रमिक चौपाल का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत इंगोहटा स्थित रामलीला मैदान में विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत कृषक-श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों एवं श्रमिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों और श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद, सुधेश द्विवेदी, संतराम गुप्ता, चक्रवर्ती शुक्ला, शिवेन्द्र सिंह, अमित गुप्ता, अमित सिंह, योगेन्द्र दीक्षित सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों व श्रमिकों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। फोटो: कृषक-श्रमिक चौपाल में उपस्थित जनसमूह

1 likes
0 comments0 shares