Bansgaon Sandesh
Login

शेम्फोर्ड में तिरंगे संग गूंजा वंदे मातरम्,देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

शेम्फोर्ड में तिरंगे संग गूंजा वंदे मातरम्,देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर सुल्तानपुर।शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के जोश और उल्लास के बीच धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा हाथों में थामे विद्यार्थियों की प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल गूंज उठा। समारोह का आगाज विद्यार्थियों और शिक्षकों की भव्य प्रभात फेरी से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नारों के जरिये लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। इसके बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां भारती और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत,समूहगान,समूह नृत्य, एकल नृत्य और भाषण ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘भारत की बेटी’ और ‘देश रंगीला’ जैसी प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावनाओं और राष्ट्रप्रेम से भर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.डीएस मिश्रा, बलदेव सिंह डायरेक्टर,मीत एसोसिएट्स,डॉ.आशीष सिंह, डॉ. अमित कौशल और अधिवक्ता मदन सिंह अध्यक्ष गोमती मित्र मंडल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हमजा और आराध्या सिंह ने किया।प्रधानाचार्य डॉ.अजय कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने बच्चों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, संस्कार, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।समापन पर विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। तिरंगे की शान और बच्चों के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।

0 likes
0 comments0 shares