Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

जमीनी विवाद में आमने-सामने दो पक्ष, पैमाइश के दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी

जमीनी विवाद में आमने-सामने दो पक्ष, पैमाइश के दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी

जमीनी विवाद में आमने-सामने दो पक्ष, पैमाइश के दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में भी नहीं बनी सहमति गोरखपुर/सहजनवा। सहजनवा तहसील क्षेत्र के भीटी रावत ग्राम पंचायत के टोला चकिया में करीब 80 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। विवादित भूमि की पैमाइश कराने के लिए मौके पर नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की मौजूदगी में पैमाइश की कार्रवाई हुई, लेकिन दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा करते रहे। शिकायतकर्ता राम सम्हारे मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राम मूरत मिश्रा, निवासी भीटी रावत टोला चकिया, का दावा है कि गाटा संख्या 272 में करीब 80 डिसमिल जमीन उनके रकबे में दर्ज है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग लंबे समय से उक्त जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। उनका कहना है कि पैमाइश के दौरान भी विपक्षी पक्ष ने जमीन पर अपना दावा किया और विवाद की स्थिति बनी रही। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित स्थान पर पहले से सूअर बाड़ा संचालित था और वे लोग लंबे समय से वहां कब्जे में हैं। उनके अनुसार बाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने के बाद सूअर बाड़ा हटा दिया गया। अब दूसरे पक्ष द्वारा जमीन पर अपना दावा किया जा रहा है। दूसरे पक्ष की मांग है कि पहले जमीन के बंटवारे, दाखिल-खारिज और राजस्व अभिलेखों की स्थिति स्पष्ट की जाए, इसके बाद ही स्वामित्व संबंधी स्थिति तय की जाए। दोनों पक्ष एक-दूसरे के दावे को गलत बता रहे हैं। मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारियों और पुलिस बल ने दोनों पक्षों को समझाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सहजनवा के नायब तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों को अगले दिन थाने पर बुलाया गया है। वहां दोनों पक्षों से बातचीत कर उपलब्ध अभिलेखों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 80 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद बना हुआ है। अब मामले में राजस्व अभिलेखों, दस्तावेजों और प्रशासनिक जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

0 likes
0 comments0 shares