Bansgaon Sandesh
Login
Prashant Yadav
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*सूर्या चौहान के परिजनों से मिले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह

*सूर्या चौहान के परिजनों से मिले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह

*सूर्या चौहान के परिजनों से मिले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह बजरंगी, न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का दिया भरोसा* गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में दिवंगत हुए युवा सूर्या चौहान के आवास पर पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिंदुत्व विचारधारा के प्रखर समर्थक विजय सिंह बजरंगी (प्रतापगढ़) ने परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत सूर्या चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी माता जी एवं बड़े भाई से वार्ता की तथा परिवार का दुःख साझा किया। इस दौरान विजय सिंह बजरंगी ने कहा कि इस दुःखद घटना से समाज आहत है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए न्याय की लड़ाई में सदैव साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। दिवंगत सूर्या चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान धर्मेंद्र तिवारी, शनि शर्मा, अंकुर पंडित, वैभव दुबे, शशिकांत एवं प्रशांत यादव (पत्रकार, दैनिक अयोध्या टाइम्स, कादीपुर सुल्तानपुर) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। "पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो" — विजय सिंह बजरंगी दिवंगत सूर्या चौहान को विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏🕯️

1 likes
0 comments0 shares