Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले
होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त पुलिस लाइन चुर्क में खेली गई पुलिस की होली

होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त पुलिस लाइन चुर्क में खेली गई पुलिस की होली* आज दिनांक 05.03.2026 को होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा*, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
0 likes
0 comments0 shares