Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पूर्व सिंचाई मंत्री शारदा प्रसाद रावत को 35 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व सिंचाई मंत्री शारदा प्रसाद रावत को 35 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सिधौली में स्थित शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को पूर्व सिंचाई मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. शारदा प्रसाद रावत की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कॉलेज प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने कहा कि स्व. शारदा प्रसाद रावत ने अपना पूरा जीवन गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। किसानों की समस्याओं को लेकर वह सदैव मुखर रहे। क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने बड़ी संख्या में नलकूपों की स्थापना कराई। उनके विकास कार्यों के कारण आज भी क्षेत्र के लोग उन्हें विकास पुरुष के रूप में याद करते हैं। उन्होंने बताया कि शारदा प्रसाद रावत का जन्म 11 अगस्त 1938 को हुआ था। वर्ष 1974 में वह पहली बार सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। वर्ष 1989 में तीसरी बार सहजनवां से विधायक निर्वाचित हुए। पूर्वांचल के प्रमुख जननेताओं में उनकी विशिष्ट पहचान रही। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मुक्तिनाथ यादव ने किया। इस दौरान प्रदीप यादव, सुरेंद्र यादव, राधेश्याम, इंद्रदेव सिंह सैंथवार, तारकेश्वर पासवान, पंकज पासवान, जैन यादव, सुनील विश्वकर्मा, अरविंद यादव, रवि निषाद, व डबल मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments2 shares