Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२७ मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, पुलिस के द्वारा पंचायत के नाम पर थाने

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, पुलिस के द्वारा पंचायत के नाम पर थाने

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, पुलिस के द्वारा पंचायत के नाम पर थाने में बुलाकर महिला को गाड़ी में बैठा कर कोर्ट मे ले जाने का आरोप, महिलाओं ने थाना गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन, नेक्स्ट अपडेट की रिपोर्ट सुलह-समझौते की बात कहकर थाने बुलाया गया और धोखे से गाड़ी में बैठा कर सीजेएम कोर्ट ले जाने का पीड़िता की बेटी ने लगाया पुलिस पर आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पीड़ित महिला और उसकी बेटी को थाने बुलाए जाने के बाद पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन से देवरिया स्थित सीजेएम कोर्ट ले जाने का आरोप सामने आया। महिला का आरोप है कि उसे थाने पर सुलह-समझौते की बात कहकर बुलाया गया था, लेकिन बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन में बैठाकर न्यायालय पहुंचा दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि यदि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज था तो पुलिस को इसकी जानकारी उसे स्पष्ट रूप से देनी चाहिए थी। महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर थाने बुलाने के बाद उसके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया और उसे बिना समुचित जानकारी दिए न्यायालय क्यों ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक दर्जन से अधिक महिलाएं गौरी बाजार थाने के गेट पर पहुंच गईं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित महिलाओं के मामलों में पुलिस का रवैया संवेदनशील नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित महिला को कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि अगर किसी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है तो उसे उसके अधिकारों और मामले की पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। थाने पर पहुंचीं महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पीड़ित पक्ष को सुलह-समझौते के नाम पर बुलाकर बाद में अलग कार्रवाई किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रदर्शन के दौरान थाना गेट पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। महिलाओं ने मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब सवाल यह है कि महिला को थाने किस आधार पर बुलाया गया, उसे न्यायालय ले जाने से पहले क्या जानकारी दी गई और पूरी कार्रवाई किस कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई? इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया

0 likes
0 comments0 shares