पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में बच्चों संग मनाई दीपावली,

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई बांटकर साझा की पर्व की खुशियां बच्चों के साथ फुलझड़ियां जलाकर मनाया त्योहार, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का दिया संदेश गाजीपुर। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।रविवार, 8 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ फुलझड़ियां एवं पटाखे जलाकर दीपोत्सव का आनंद लिया। बच्चों के चेहरों पर त्योहार की खुशी देखते ही बन रही थी। पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश देते हैं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दीपावली मनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने बच्चों को पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन का माहौल उत्सवमय बना रहा। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।