सफाईकर्मी के पति का निधन, नगर पंचायत ने दी सहायता

बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत महिला सफाईकर्मी के पति जनार्दन का निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने महिला सफाईकर्मी को सहायता राशि प्रदान किया। बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर के निर्देश पर कर्मचारियों के सहयोग के लिये परम्परा शुरू की गई है कि नगर पंचायत के कर्मचारी को किसी भी आकस्मिक स्थिति मदद की जरूरत होने पर नगर पंचायत के सभी कर्मी आपस में सहयोग एकत्र करेंगे और उसमें नगर पंचायत अध्यक्ष भी सहयोग करेंगे। इस तरह से मिली सहयोग राशि पीड़ित कर्मचारी को सहयोग स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इस परम्परा शुरू करने के करीब 02 वर्षों के समय में नगर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक कर्मियों को सहयोग प्रदान किया जा चुका है। इसी कड़ी में बुधवार को महिला सफाईकर्मी आरती को मदद प्रदान किया गया, जिसके पति जनार्दन का निधन बीते दिनों हो गया था। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जयप्रकाश, सुरेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, रवि साहनी, खुर्शीद अहमद, लिपिक सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, विपुल कुमार, भाजपा नेता अरविन्द सिंह, डा मोअज्जम आदि मौजूद थे।