Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur८ मिनट पहले

*बेलघाट में राहत, लेकिन संतकबीरनगर के गायघाट में बाढ़ पीड़ितों ने उठाए

*बेलघाट में राहत, लेकिन संतकबीरनगर के गायघाट में बाढ़ पीड़ितों ने उठाए

*बेलघाट में राहत, लेकिन संतकबीरनगर के गायघाट में बाढ़ पीड़ितों ने उठाए सवाल; प्रशासन से मदद की मांग* सिकरीगंज/बेलघाट (गोरखपुर)। गोरखपुर जनपद के विकासखंड बेलघाट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को खजनी एसडीएम ने कमहरियाघाट के द्वाबा क्षेत्र में दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन के संपूर्ण राहत पैकेट वितरित किए गए तथा पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था भी कराई गई। वहीं कमहरियाघाट हाईवे के पश्चिम स्थित ग्राम सभा गायघाट (जनपद संतकबीरनगर) के ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, लेकिन संतकबीरनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में अब तक कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है। गायघाट निवासी कमलावती देवी और सरोज देवी ने बताया कि बाढ़ के कारण गांव के रास्ते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जगह-जगह जलभराव है और लोगों को कमर तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी की तबीयत खराब हो जाए तो चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संतकबीरनगर प्रशासन से जल्द से जल्द राहत सामग्री, खाद्यान्न, पशुओं के चारे और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares