Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

श्मशान घाट पर लगी गैस सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतार उपभोक्ताओं

श्मशान घाट पर लगी गैस सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतार उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी कुड़वार, सुल्तानपुर। कुड़वार बाजार स्थित श्मशान घाट परिसर में शनिवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आरोप है कि कमला इंडेन गैस सर्विस एजेंसी के संचालक ने घर-घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने के बजाय उपभोक्ताओं को स्वयं सिलेंडर लेकर श्मशान घाट पर बुलाया गया जहां नकद भुगतान पर सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। *सूत्र* लगभग 300 से अधिक उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर लेकर घंटों से लाइन में खड़े दिखाई दिए। भीषण गर्मी और अव्यवस्था के बीच लोगों में गैस समाप्त होने तथा सिलेंडर न मिलने की आशंका को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनी द्वारा घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था के लिए उनसे निर्धारित शुल्क लिया जाता है, बावजूद उन्हें स्वयं सिलेंडर ढोकर वितरण स्थल तक आना पड़ रहा है। लोगों ने इसे उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बताते हुए एजेंसी संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने मांग की है कि पूर्व की भांति घर-घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि जब गैस की उपलब्धता है, तो फिर उपभोक्ताओं को इस प्रकार लाइन में खड़ा कर परेशान करना उचित नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares