Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

प्रीति उमर के नेतृत्व में चहुमुखी विकास के पथ पर बड़हलगंज - राजेश त्रिपाठी

प्रीति उमर के नेतृत्व में चहुमुखी विकास के पथ पर बड़हलगंज - राजेश त्रिपाठी

बडहलगंज। मुक्तिपथ नगर में नाली युक्त सीसी रोड का लोकार्पण चिल्लूपार के विधायक, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को उपनगर के मुक्तिपथ नगर, वार्ड नम्बर 07 में नवनिर्मित नाली युक्त दो सीसी सड़कों का चेयरमैन प्रीति उमर के साथ लोकार्पण करते हुए श्री त्रिपाठी ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार से गुणवत्ता में कमी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखना होगा, तभी विकास कार्यों की सार्थकता साबित होगी। इसके पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, लिपिक सुनील कुमार,सभासद रामदास मद्धेशिया, दीपक शर्मा, राकेश राय, राजीव मिश्रा, अमूल्य चन्द्र चतुर्वेदी, ऋषि चंद, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार निगम, राजू पांडे, अष्टभुजा सिंह, अमरनाथ उमर, अनूप जायसवाल, सुरेश उमर, लाला पांडे, विशाल सिंह, अरविंद सिंह, विनय तिवारी, आदर्श शाही,संजय शर्मा, राजू शर्मा, बृजेश उमर, मोहन मद्धेशिया, बबलू सोनकर, संजय मौर्य, रविंद्र कुमार, मंटू जायसवाल, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, विकास गौड़, मनोज निगम, शिवम सोनी, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, राजा जी, शिवांश, अभिषेक पांडे, अजय कुमार, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares