Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग २ महीने पहले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवी डी.पी. गुप्ता के जनसेवा कार्यों की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवी डी.पी. गुप्ता के जनसेवा कार्यों की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवी डी.पी. गुप्ता के जनसेवा कार्यों की सराहना की सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरपीएस मानव अधिकार फोरम, सुलतानपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता को पत्र भेजकर उनके सामाजिक सरोकारों, जनहित के कार्यों तथा जरूरतमंदों की सहायता के प्रति समर्पण की सराहना की है। 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक 0001039 में मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को उचित मंच पर उठाने और उनके समाधान के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने समाजसेवियों को समाज और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को अहम माना। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डी.पी. गुप्ता जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सुशासन, जनसेवा और जनकल्याण की भावना को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए इस सराहना पत्र को डी.पी. गुप्ता के सामाजिक योगदान और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

1200 likes
0 comments0 shares