Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार बेलघाट, गोरखपुर। अपराध

हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार बेलघाट, गोरखपुर। अपराध

हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार बेलघाट, गोरखपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलघाट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना बेलघाट पर दर्ज मुकदमा संख्या 119/2026 में नामजद अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप निवासी बरपार टोला अहिरौली, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का विवरण पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त तथा उसके साथ मौजूद 10 से 12 अन्य लोगों ने वादी के निर्माण कार्य को रोक दिया था। आरोप है कि सभी ने मिलकर जान से मारने की नीयत से हथियार एवं लाठी-डंडों से वादी और उसके परिजनों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बेलघाट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— उपनिरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय कांस्टेबल सुरेश कुमार रिजर्व कांस्टेबल देवा यादव बेलघाट पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश एवं आगे की कार्रवाई जारी है।

0 likes
0 comments0 shares