विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर नियुक्त संविदाकर्मी को मझौरा गांव के मनबढों ने मारपीट कर उप केंद्र में
हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर नियुक्त संविदाकर्मी जितेन्द्र चौरसिया पुत्र शिवदास चौरसिया निवासी ग्राम गंगटही की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र स्व कैलाश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा पुत्र स्व राम कैलाश शर्मा, सर्वजीत यादव पुत्र राम चरन यादव, गिरजेश यादव पुत्र कुसहर यादव, राजेश मौर्या पुत्र सदानंद मौर्या, अवनीश उर्फ जग्गा यादव पुत्र पुत्र अज्ञात, समीर पुत्र अकीर अली , लुकभान पुत्र गुलाम हसर, दीपेश पुत्र गनी यादव, जावेद पुत्र साहेब लाल, शनिदेवल पुत्र सुबाष कन्नौजिया, गुड्डू गौड़ पुत्र अज्ञात, सच्चिदानंद पुत्र रामभरत कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(4), 191(2), 352, 315( 2), 221,132, 3, 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर नियुक्त संविदाकर्मी जितेन्द्र चौरसिया पुत्र शिवदास चौरसिया निवासी गंगटही ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30 मई 2026 को शाम सवा छः बजे के करीब मैं अपने विद्युत उपकेंद्र पर साथियों के साथ ड्यूटी पर मौजूद था कि कटसहरा फीडर से संबंधित मझौरा गांव निवासी धर्मेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, सर्वजीत यादव, गिरजेश यादव, राजेश मौर्या, अवनीश उर्फ जग्गा यादव, समीर, लुकभान, दीपेश, जावेद, शनिदेवल, गुड्डू गौड़, सच्चिदानंद अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ एक राय व गोलबंद होकर हमारे विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर पहुंच कर नारेबाजी करते हुए मुझ संविदा कर्मी को गाली गुप्ता देते हुए सरकारी सम्पत्ति विद्युत पैनल में तोड़फोड़, दस्तावेज फाइल फाड़ना, मरम्मत सामाग्री तोड़ते हुए , सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मुझे मार-पीट कर घायल कर दिए, मौके पर मौजूद मेरे साथियों द्वारा हरपुर-बुदहट पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। विद्युत उपकेंद्र पर पुलिस बल को आता देख कर मुझे जान-माल की धमकी देते हुए फरार गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तेरह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।