Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १२ घंटे पहले

नवनिर्मित सी सी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नवनिर्मित सी सी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत अनंतपुर में स्थित साधन सहकारी समिति और पशुचिकित्सालय हरपुर- बुदहट को जाने वाली नवनिर्मित सी सी सड़क निर्माण में गिट्टी की जगह ईंट भट्ठे की राबिस बिछाए जाने को लेकर बुधवार को दर्जन भर ग्रामीणों ने सड़क पर खड़ा होकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जांच कराकर ठेकेदार पर कारवाई कराने की मांग किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जैनेंद्र शुक्ल ने कहा कि साधन सहकारी समिति पर जाने के लिए रास्ता पूरी तरह जर्जर हो चुका था। जिसकी मरम्मत की जरूरत थी। कार्यदाई संस्था समाज कल्याण निगम द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा गिट्टी बिछाने के नाम पर केवल भट्ठे का राबिस गिरा कर धांधली की जा रही है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सड़क कुछ ही दिन में भारी वाहनों पर लदे खाद बीज को लेकर जाने पर टूट जाएगी। प्रशासन से मांग है कि सड़क की गुणवत्ता में सुधार कराया जाय। प्रदर्शन करने वालों में जैनेन्द्र शुक्ला,अरविंद शर्मा, अवधनारायण शुक्ल,भगवानदास गुप्ता,घामु,कंमल शुक्ल,विजय वर्मा,रुदल प्रसाद,कैलाश गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares