बांसगांव संदेश बरहज 41 साल पुराने विवाद का सुखद अंत मध्यस्थता अभियान

बांसगांव संदेश बरहज 41 साल पुराने विवाद का सुखद अंत मध्यस्थता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन व सचिन श्रीमती अर्चना- II के कुशल नेतृत्व में लगभग 4 दशकों (वर्ष 1985) से लंबित 41 वर्ष पुराने सिविल बाद का आपसी सुलह समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन( जूनियर डिवीजन), कच्छ संख्या-20 श्री अंकुश श्रीवास्तव के न्यायालय से संदर्भित इस मामले में मध्यस्थ श्री अरविंद कुमार पांडे के विशेष प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच वर्षों से चला आ रहा मनमुटाव समाप्त हुआ ।और उन्होंने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से वाद समाप्त करने पर सहमति जताई । इस उपलब्धि पर सचिन ने आमजन से अपील की है। कि वह समय वह धन की बचत के लिए मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से अपने न्यायालय विवादों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराएं।