Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३८ मिनट पहले

*दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर बैठक की गई अधिकारियों को दिए आवश्यक

*दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर बैठक की गई अधिकारियों को दिए आवश्यक

*दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर बैठक की गई अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*उपजिला अधिकारी सहजनवां, गोरखपुर आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार दिनांक 14. अक्टूबर 26 को उपजिलाधिकारी सहजनवां की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में तहसील स्तर के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, उप विकास खंड अधिकारी, विद्युत विभाग, तथा थाना प्रभारी गण ,उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दुर्गा पूजा विसर्जन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि त्योहार शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

0 likes
0 comments1 shares