चौरी चौरा के माईधिया में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आज रविवार

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में 4 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे नवयुवक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन माईधिया पोखरी रामलीला मैदान में किया गया है जिसमें कई जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे कार्यक्रम के आयोजक राकेश यादव डॉ रंजीत यादव है तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती शारदा देवी की सुपुत्री अंजू पासवान रहेंगी उक्त कार्यक्रम की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नीलाल यादव ने दी। श्री यादव ने बताया कि विगत 12 वर्षों से लगातार नवयुवकों द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रदेश की भिन्न-भिन्न जिलों के धावक हिस्सा लेते हैं उन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं प्रोत्साहन के रुप में 5000 मी०, 1500 मी०,800 मी० में प्रथम स्थान को साइकिल 1500 मी० दौड़ को 3.52 से० में कोई पूरा करता है तो उसे 5100 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।