देवरिया के मईल थाने को मिले नए थानाध्यक्ष, विकास नाथ ने संभाला

देवरिया के मईल थाने को मिले नए थानाध्यक्ष, विकास नाथ ने संभाला कार्यभार देवरिया। जनपद के मईल थाना क्षेत्र को नए थानाध्यक्ष के रूप में विकास नाथ की तैनाती हुई है। उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवनियुक्त थानाध्यक्ष विकास नाथ ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर थाना स्टाफ ने उनका स्वागत किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी नए थानाध्यक्ष से निष्पक्ष पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई है।