Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur८ मिनट पहले

जखनियां की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गरजा मातृभूमि संगठन,

जखनियां की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गरजा मातृभूमि संगठन,

जखनियां की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गरजा मातृभूमि संगठन, विधायक बेदी राम को सौंपा ज्ञापन संरक्षक नीरज सिंह अजेय ने कहा— क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान के लिए मातृभूमि संगठन सदैव तत्पर जखनियां (गाजीपुर)। जखनियां क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मातृभूमि जखनियां सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के संरक्षक नीरज सिंह अजेय के नेतृत्व में विधायक बेदी राम से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी सुविधाओं एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।संगठन के संरक्षक नीरज सिंह अजेय ने विधायक को अवगत कराया कि सरकारी पशु चिकित्सालय जखनियां का भवन पूरी तरह जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पशु चिकित्सालय के लिए नए भवन के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग पशुपालन से जुड़े हैं और पशुओं के उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं।उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां में महिला चिकित्सक, जनरल फिजिशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण क्षेत्रीय लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल नियुक्ति की मांग उठाई।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जखनियां क्षेत्र में पूर्व में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय अंधेरा रहता है और लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। कई स्थानों पर दुर्घटनाओं और असुरक्षा की आशंका भी बनी रहती है। संगठन ने सभी खराब सोलर लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की।इसके अलावा सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय हुसनपुर के भवन की स्थिति को भी चिंताजनक बताते हुए संगठन ने नए भवन के निर्माण की मांग की। नीरज सिंह अजेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है, लेकिन पर्याप्त भवन एवं संसाधनों के अभाव में मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।इस अवसर पर नीरज सिंह अजेय ने कहा कि जखनियां क्षेत्र लंबे समय से स्वास्थ्य, और आधारभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहा है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को इन समस्याओं के प्रति गंभीर होकर त्वरित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक बेदी राम क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।विधायक बेदी राम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया।इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश पांडेय, विवेक वर्मा, प्रदीप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तक मातृभूमि संगठन जनहित के मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा।

0 likes
0 comments1 shares