Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

मुख्यमंत्री के जिले में पत्रकार की पीटकर हत्या, 9 दिन बाद भी आरोपी फरार उल्टे परिजनों को बनाया गया अभियुक्त

मुख्यमंत्री के जिले में पत्रकार की पीटकर हत्या, 9 दिन बाद भी आरोपी फरार उल्टे परिजनों को बनाया गया अभियुक्त

मुख्यमंत्री के जिले में पत्रकार की पीटकर हत्या, 9 दिन बाद भी आरोपी फरार, उल्टे परिजनों को बनाया गया अभियुक्त बांसगांव। बांसगांव संदेश जनपद गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में अवैध कब्जे के विरोध को लेकर पत्रकार अग्निवेश सिंह की पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के नौ दिन बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे परिजनों और पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उल्टे ही उनके परिजनों को अभियुक्त बना दिया गया है और अब तक उन्हें एफआईआर की प्रति व पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी 2026 को जबरन नाली निर्माण का विरोध करने पर संजय सिंह, सौरभ सिंह, पूनम सिंह, प्रिंस सिंह और हिमांशु पुत्र अजय सिंह ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अग्निवेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में उनके माता-पिता और एक अधिवक्ता भी घायल हुए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी प्रिंस सिंह पहले भी हत्या के मामले में शामिल रह चुका है, जबकि सौरभ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी चोट बनवाकर अस्पताल में भर्ती होने का सहारा लिया। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और गोरखपुर बार एसोसिएशन द्वारा डीएम और एसपी को ज्ञापन देने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पत्रकारों और अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares