Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२३ मिनट पहले

*आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 35 पोल टूटने से कई गांव अंधेरे

*आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 35 पोल टूटने से कई गांव अंधेरे

*आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 35 पोल टूटने से कई गांव अंधेरे में* संवाद सूत्र महदेवा बाजार। सिकरीगंज क्षेत्र में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे कई बिजली पोल टूटकर धराशायी हो गए। पोल टूटने से ढेवरा, बनकटा, बांसपार, जिगना, बारी गांव, घोड़ासारी समेत कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। जानकारी के अनुसार सिकरीगंज क्षेत्र के रानीपुर सब स्टेशन और हरिहरपुर सब स्टेशन के अंतर्गत करीब 30 से 35 बिजली पोल टूटने का अनुमान लगाया जा रहा है। बिजली विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। इस संबंध में आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि सिकरीगंज फीडर के सभी स्टेशन चालू हैं। जहां-जहां पोल टूट गए हैं वहां की विद्युत आपूर्ति सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दी गई है, जबकि बाकी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल और अन्य दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।

0 likes
0 comments1 shares