Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*खलीलाबाद–धनघटा मार्ग पर भीषण टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल* संतकबीर नगर।

*खलीलाबाद–धनघटा मार्ग पर भीषण टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल* संतकबीर नगर।

*खलीलाबाद–धनघटा मार्ग पर भीषण टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल* संतकबीर नगर। खलीलाबाद–धनघटा मार्ग पर ग्राम भगता के पास मंगलवार 22 अप्रैल को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनघटा की ओर जा रही एक वर्ना कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के अन्य सदस्य सवार थे और सभी धनघटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम भगता के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक से अज्ञात कारणों से टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार चालक संतोष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अजय (दूल्हा), दुल्हन (ग्राम दाना कुइयां, थाना दुधारा) तथा अन्य सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को हैसर बाजार, थाना धनघटा, जनपद संतकबीर नगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल खलीलाबाद भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष महुली तथा चौकी प्रभारी मुखलिसपुर पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गए हैं। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। न्यूज़ रिपोर्ट। (रामप्रकाश कसौधन) (बांसगांव संदेश न्यूज़)

0 likes
0 comments0 shares