Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ/सुल्तानपुर खाद्य एवं रसद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी

लखनऊ/सुल्तानपुर खाद्य एवं रसद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए गए। पूर्ति शाखा में 11 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों (डीएसओ) के तबादले किए गए हैं।इसके अलावा 54 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और 60 आपूर्ति निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है।सुल्तानपुर के डीएसओ जीवेश कुमार मौर्य को इटावा भेजा गया है,जबकि कानपुर नगर के डीएसओ राकेश कुमार को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं मुरादाबाद के डीएसओ अजय प्रताप सिंह को गोरखपुर का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है। देर रात जारी तबादला सूची से विभागीय गलियारों में चर्चा का माहौल है।

0 likes
0 comments0 shares