Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२२ मिनट पहले

सुलतानपुर बरात में शामिल एक लग्जरी कार से पुलिस ने पिस्तौल बरामद

सुलतानपुर बरात में शामिल एक लग्जरी कार से पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की और संदिग्ध की तलाशी में अवैध हथियार बरामद किया।पुलिस के अनुसार करौंदीकला क्षेत्र के गंगापुर से लंभुआ के विवेकनगर मोहल्ले में जमील इदरीशी के यहां रविवार को बरात आई थी।इसी दौरान किसी ने बरात में शामिल एक वाहन में असलहा होने की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान कार से पिस्तौल बरामद कर लिया।मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पिस्तौल कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares