Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ 18महीने बंद रहेगा खारजा नहर पुल चिनहट। मल्हौर रोड स्थित काशीराम

लखनऊ 18महीने बंद रहेगा खारजा नहर पुल चिनहट। मल्हौर रोड स्थित काशीराम

लखनऊ 18महीने बंद रहेगा खारजा नहर पुल चिनहट। मल्हौर रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास खारजा नहर पर बने जर्जर पुल को तोड़कर चौड़ा और नया पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने पुल को पूरी तरह बंद कर करीब 18 महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।पुल बंद होने से आसपास के करीब पांच दर्जन गांवों के लगभग 20 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बंद करने से पहले कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया, जिससे उन्हें लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा है। इसका असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और नौकरी पेशा लोगों के दैनिक आवागमन पर पड़ रहा है। रविवार को बख्शी तालाब विधायक योगेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और पुल निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि जल्द ही करीब 500 मीटर दूरी पर वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।

0 likes
0 comments0 shares