Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चौरीचौरा मे पृथ्वी दिवस का आयोजन बुधवार 22 अप्रैल को

चौरी चौरा गोरखपुर।श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी, चौरीचौरा, गोरखपुर द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय-भारत सरकार के सहयोग से पृथ्वी दिवस 2026 का आयोजन होना सुनिश्चित है। कार्यक्रम का आयोजन मदर्स अकादमी, चौरीचौरा में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मद्देशिया के अध्यक्षता में होना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पर्यावरणविद लक्ष्‌मीनारायण राही जी रहेंगे। कार्यक्रम में सुबह बैनर, नारों व तख्तियों के साथ मानव श्रृंखला रैली, वृक्षारोपण, कपड़ो का बैंग, छात्रो द्वारा संसाधन क्षय और जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरे के बारे में नाटक, गाने, संगीत, वाद्ययंत्र वादन, स्लोगन, लेखन, चित्रकारी, सोलर पावर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, प्लास्टिक कचरा और खाध अपशिष्ट रीसाइकलिंग, हरित ऊर्जा, संगोष्ठी, राजभाषा मे प्रतिज्ञा लेने एवं अतिथियों व सफल छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने दी।

0 likes
0 comments2 shares