सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रीमियम IMFL ब्रांड बने उपभोक्ताओं की पहली पसंद

सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रीमियम IMFL ब्रांड बने उपभोक्ताओं की पहली पसंद दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बढ़ी भारी मांग, गुणवत्ता और नवाचार से बनाई अलग पहचान रायपुर/लखनऊ। सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रीमियम IMFL ब्रांड आज उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। कंपनी के लोकप्रिय ब्रांड “Golden Star” और “Blue Season” को दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के बाजारों में ग्राहकों द्वारा विशेष पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उत्पादों ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण प्रक्रिया अपनाकर कंपनी ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि कंपनी अपने प्रमोटर्स के मार्गदर्शन में नए एवं प्रीमियम उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्पाद श्रृंखला में लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता उपलब्ध कराई जा सके। कंपनी ने देशी मदिरा के क्षेत्र में भी अपनी गुणवत्ता के बल पर उत्तर प्रदेश में अलग पहचान स्थापित की है। इसके साथ ही एथेनॉल उत्पादन में भी कंपनी उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन कर रही है, जिससे उद्योग जगत में उसकी विश्वसनीयता लगातार मजबूत हो रही है। कंपनी के निदेशक ह्यूमन रिसोर्स एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि कंपनी सदैव ग्राहकों के हितों और उनकी संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि मैसर्स सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना है।