दिलदारनगर पुलिस ने 65 वर्षीय वारंटी को घर से किया गिरफ्तार

दिलदारनगर पुलिस ने 65 वर्षीय वारंटी को घर से किया गिरफ्तार गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फौजदारी मुकदमा संख्या 995/20, धारा 323, 504, 506 एवं 509 भादवि से संबंधित वारंटी मुन्सी राम (65 वर्ष) पुत्र तुफानी राम निवासी सरैला, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार वारंटी की पहचान मुन्सी राम पुत्र तुफानी राम निवासी सरैला के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे।