लखनऊ में आज दोपहर 1 बजे से बदले रहेंगे कई रास्ते, सीएम

लखनऊ में आज दोपहर 1 बजे से बदले रहेंगे कई रास्ते, सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर डायवर्जन वृंदावन योजना के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होगा स्नातक/शिक्षक मतदाता सम्मेलन लखनऊ। राजधानी के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आज शनिवार दोपहर 3 बजे लखनऊ खंड स्नातक/शिक्षक मतदाता सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू किया है। वृंदावन योजना के सेक्टर 8, 9, 10, 11, 15, 16 और 18 की तरफ जाने वाले रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। कहां रहेगा प्रतिबंध और कहां से जाएं: 1. सेक्टर 7C व 8 से सेक्टर 15: चिरैयाबाग रेलवे अंडरपास, शहीद पथ अंडरपास से सेक्टर 9A, मामा तिराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल होकर सेक्टर 15 नहीं जा सकेंगे। सेक्टर 8 तिराहा, एमिटी स्कूल होते हुए उतरेठिया शहीद पथ अंडरपास से रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर निकलें। 2. सेक्टर 8 शहीद पथ अंडरपास से सेक्टर 10 व 15:*श मार्ग बंद रहेगा। ट्रैफिक उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास से दाहिने मुड़कर उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग जाए। 3. सेक्टर 9 मामा तिराहा से सेक्टर 10, 11, 12, 15: नहर रोड से जाना बंद। चिरैयाबाग व तेलीबाग के रास्ते जाएं। 4. ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरीखेड़ा) से सेक्टर 11, 12, 15: ट्रैफिक चिरैयाबाग-तेलीबाग की तरफ डायवर्ट रहेगा। 5. सेक्टर 16 बड़ी पानी टंकी से सेक्टर 15:मार्ग बंद, नहर रोड से ज्ञान सरोवर विद्यालय नहर पुल या सेक्टर 17 होकर निकलें। 6. सेक्टर 18 गेट व पेट्रोल पंप तिराहा से ट्रॉमा सेंटर, सपना एन्क्लेव, सेक्टर 15:वाहन पीजीआई तिराहा या उतरेठिया अंडरपास होकर निकलेंगे। 7. सेक्टर 18 से सेक्टर 14 व 15:कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड या सेक्टर 19, सेक्टर 13 नहर पुल, उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड होकर तेलीबाग जाएं। 8. सेक्टर 13 नहर पुल व सेक्टर 10 उतरेठिया रोड से सेक्टर 14, 15:वाहन उतरेठिया शहीद पथ क्रॉसिंग अंडरपास से सेक्टर 7C तिराहा होकर तेलीबाग निकलें। आपात सेवाओं को छूट: डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एम्बुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन और स्कूली वाहनों को वैकल्पिक मार्ग न होने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी जाने की अनुमति रहेगी। किसी भी परेशानी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155पर संपर्क कर सकते हैं।