Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

तरकुलहा मेले में हुए स्नेचिंग की घटना का हुआ खुलासा

तरकुलहा मेले में हुए स्नेचिंग की घटना का हुआ खुलासा

तरकुलहा मेले में हुए स्नेचिंग की घटना का हुआ खुलासा, सोने की दो चेन व अंगूठी बरामद चौरीचौरा गोरखपुर। चौरीचौरा पुलिस ने शुक्रवार को तरकुलहा मन्दिर परिसर में तीन महिला श्रद्धालुओं के साथ हुए चेन व अंगूठी स्नेचिंग की घटना का खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक बड़े गैंग को दबोच कर उनके पास से चोरी किये गए पीली धातु के दो चेन और एक अंगूठी सहित पांच लग्जरी कार और स्नेचिंग और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त होने वाले उपकरण को बरामद किया है। शुक्रवार को तरकुलहा मन्दिर में कसया थानाक्षेत्र के महुई बुजुर्ग नम्बर एक निवासी अभिषेक पटेल की बहन शीला के गले से सोने की चेन और शकुंतला के उंगली से सोने की अंगूठी चोरी हो गया था। इसके अलावा देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के भगुआ निवासिनी सुमन यादव के गले से सोने का चेन कट गया था। एक साथ तीन घटनाओं ने चौरीचौरा पुलिस को सकते में डाल दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने मेला चौकी प्रभारी सौरभ झा व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ इस पर काम शुरू किया तो चोरी गया न सिर्फ सोने का दोनो चेन और अंगूठी बरामद हुआ बल्कि इस काम को करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक गैंग की सदस्य भीड़ देखकर मेले में आये हुए श्रद्धालुओं का चेन उड़ा देती थीं। इसके बाद वह अपने गैंग के सदस्यों को वह सामान सौंप देती थीं जो लग्जरी वाहनों से मौके से फरार हो जाते थे। बीते शुक्रवार को दो महिलाओं की चेन और एक अंगूठी गायब होने के बाद तहरीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर का मेले में जाल बिछाया तो पता चला कि एक गैंग मेले में आया हुआ है। पुलिस ने अपना जाल बिछाया तो एक एक करके गैंग के सोलह सदस्य पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चुराया गया दोनो सोने की चेन और अंगूठी एक लग्जरी कार की सीट में छिपा कर रखा गया है। पुलिस ने उक्त गाड़ी से सोने की दोनो चेन और अंगूठी बरामद कर लिया। पकड़े गए गैंग के पास से पुलिस ने पांच लग्जरी कार, 49940 रुपए नगद, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आठ नेल कटर, चार नकली सांप, चार नकली छिपकली, खुजली की दवा सहित अन्य सामान भी बरामद किया। पकड़े गए गैंग में यह लोग हैं शामिल चौरीचौरा पुलिस की इस बड़ी कामयाबी में पकड़े गए अभियुक्तों में आदित्य राना पुत्र गौतम कुमार निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, विजय पुत्र शिवशंकर निवासी तुरना थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर, नन्दू साहनी पुत्र नन्हकू प्रसाद निवासी ग्राम बिलौली थाना दोहरीघाट जिला मऊ, रामजनक पुत्र चौथी निवासी कुराव थाना बड़हलगंज, अजय खरवार पुत्र राजेन्द्र निवासी सिधुआपार थाना बड़हलगंज, पिंटू कुमार पुत्र रंगीला प्रसाद निवासी बेलपार थाना सलेमपुर जिला देवरिया, अभिषेक पुत्र रामाशंकर निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, रामाशंकर पुत्र स्व. प्रभुनाथ निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, गुड्डी पत्नी रामकरन निवासी कोहड़ा कोहड़ी थाना गोला जिला गोरखपुर, मंजू देवी पत्नी पिंटू कुमार निवासी बेलपार थाना सलेमपुर जिला देवरिया, साहिबा पत्नी आर्यन कुमार निवासी बेलपार थाना सलेमपुर जिला देवरिया, पूनम पत्नी अर्जुन भारती निवासी गौरी बाजार जिला देवरिया, सुनीता पत्नी सूरज निवासिनी अमहकपुर थाना बड़हलगंज, अमृता पुत्री पिंटू कुमार निवासिनी बेलपार थाना सलेमपुर जिला देवरिया, प्रीति पत्नी लालू निवासिनी ग्राम बेलपार थाना सलेमपुर जिला देवरिया शामिल हैं। इनमें से कई के खिलाफ थाना सलेमपुर देवरिया, थाना सिविल लाइन जिला इटावा, थाना सोनहा जिला बस्ती, थाना थरवई जिला प्रयागराज और चौरीचौरा थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। बॉक्स पुलिस टीम में यह रहे शामिल प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी तरकुलहा मेला सौरभ झा, एसआई राजीव रंजन सिंह, महिला एसआई पम्मी यादव व कीर्ति, कांस्टेबल प्रेमशंकर यादव, सरवर आलम, मनोज कुमार, अनूप कुमार, म.का. पूजा मौर्या व म. पीआरडी रेनू शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares