फतेहपुर चार घोड़ों की बग्घी में सवार होकर निकली राज्यमंत्री, खागा विधायक का जगह-जगह हुआ स्वागत, की ये अपील

फतेहपुर चार घोड़ों की बग्घी में सवार होकर निकली राज्यमंत्री, खागा विधायक का जगह-जगह हुआ स्वागत, की ये अपील राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फतेहपुर पहुंचीं खागा विधायक कृष्णा पासवान का बग्घी और ई-रिक्शा जुलूस के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए ईंधन बचाने की अपील की। फतेहपुर जिले में खागा विधायक कृष्णा पासवान के राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चार घोड़ों की बग्घी में सवार होकर राज्यमंत्री ने ई-रिक्शा जुलूस लेकर पटेल नगर पहुंची। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल व डीजल बचाने की अपील की। राज्यमंत्री लखनऊ बाईपास, भिटौरा बाईपास स्थित महाराजा बिजली पासी की मूर्ति पर माल्यार्पण, पक्का तालाब, बाकरगंज, ज्वालागंज ठाकुर दरियांव सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण, अटल चौराहे पर अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पटेल नगर चौराहा में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पटेल नगर चौराहे पर स्वागत समारोह में शामिल हुई। ईंधन बचत करने की अपीलउन्होंने जिला व खागा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इन्हीं की ताकत के बदौलत वो आज यहां तक पहुंची हैं। पर्यावरण के साथ ही वैश्विक संकट की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री के डीजल की बचत के सुझावों को मानने पर जोर दिया। राज्यमंत्री ने अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक तेल की बचत की जाए। कहा कि उनकी बरात बैलगाड़ी से आई थी और बग्घी से चलने का अवसर मिला।