Bansgaon Sandesh
Login

गोरखपुर में पत्रकार-अधिवक्ता अग्निवेश सिंह हत्या प्रकरण में न्याय की मांग, मुख्यमंत्री

गोरखपुर में पत्रकार-अधिवक्ता अग्निवेश सिंह हत्या प्रकरण में न्याय की मांग, मुख्यमंत्री

गोरखपुर में पत्रकार-अधिवक्ता अग्निवेश सिंह हत्या प्रकरण में न्याय की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र देवरिया । बांसगांव सन्देश । देवरिया जिले में पत्रकार और अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की हत्या के मामले को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। 17 मार्च 2026 को जारी इस पत्र में पुलिस की कथित निष्क्रियता, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। पत्र में कहा गया है कि स्थानीय थाने में दर्ज अपराध संख्या 100/2026 के तहत अग्निवेश सिंह की हत्या का मामला दर्ज है। मृतक एक सम्मानित पत्रकार और अधिवक्ता थे तथा अपने परिवार के मुख्य भरण-पोषणकर्ता थे। उनकी हत्या के बाद परिवार गंभीर आर्थिक और सुरक्षा संकट से गुजर रहा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी पुलिस अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है, जबकि आरोपित प्रभावशाली और भूमाफिया प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद देवरिया ने मा मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी को उत्तर प्रदेश मेडिको लीगल बोर्ड के विशेषज्ञों से दोबारा जांच कराया जाए और प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को समाप्त करने की भी मांग की गई है। संगठन ने मृतक के छोटे भाई नीतीश कुमार को शस्त्र लाइसेंस और सुरक्षा उपलब्ध कराने, परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा भूमाफिया द्वारा कथित अवैध कब्जे के मामले में अलग से जांच टीम गठित कर कार्रवाई कराने की मांग की गई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा और जिला महासचिव डॉ. हरिश्चंद्र मिश्र द्वारा जारी इस पत्र में कहा गया है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रा प ए जनपद देवरिया सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को होगी । इस दौरान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा, जिला महासचिव डॉ. हरिश्चंद्र मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष आनंद मोदनवाल, आदित्य कुमार मिश्र, शशिकांत पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह संतोष, सत्येंद्र दुबे, अनूप सिंह, नवनीत मिश्रा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares